Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
रायगढ़ आसपास

24 टन अवैध कबाड़ से लदा ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख की जप्ती

ओडिशा से पूंजीपथरा आ रहा था स्क्रैप, नाकेबंदी कर पुलिस ने 14 चक्का ट्रक दबोचा

रायगढ़, 10 अगस्त। जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 24 टन अवैध स्क्रैप से लदे 14 चक्का ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में लदे टिन और लोहे के विभिन्न टुकड़ों की अनुमानित कीमत ₹7.55 लाख बताई गई है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त ट्रक की कीमत करीब ₹10 लाख है। पुलिस ने कुल ₹17.55 लाख की संपत्ति जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक 14 चक्का ट्रक में अवैध रूप से स्क्रैप लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

पुलिस ने गेरवानी मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान RJ05GB2229 नंबर के 14 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक चालक ने अपना नाम नेमीचंद मीणा (46), पिता स्व. प्रभुलाल मीणा, निवासी रामपुरिया, थाना इटावा, जिला कोटा, राजस्थान बताया।

दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के टिन एवं लोहे के टुकड़ों का स्क्रैप लदा मिला। पुलिस ने चालक से कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि उक्त कबाड़ ओडिशा से लोड कर पूंजीपथरा स्थित प्लांट में खपाने के लिए लाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने ट्रक में लदे करीब 24 टन कबाड़, कीमत ₹7.55 लाख, तथा परिवहन में प्रयुक्त 14 चक्का ट्रक, कीमत ₹10 लाख, कुल ₹17.55 लाख की संपत्ति जब्त कर ली।

आरोपी चालक नेमीचंद मीणा के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 35(क)(ड) BNSS एवं 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक राज कुमार पैकरा, आरक्षक नरेन्द्र पैंकरा, सुरेन्द्र यादव एवं विनय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के साथ-साथ ऐसे परिवहन में प्रयुक्त वाहनों पर भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts