हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क। रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के कीदा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक बंद कमरे में एक महिला और उसके दो बच्चों की लाश मिली। घटना तब सामने आई बंद पड़े घर से बदबू आने लगी। घर से बदबू आने पर मोहल्लेवासियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और भीतर दाखिल हुई तो बंद कमरे में महिला सहित दो बच्चों की लाश पड़ी हुई थी। मृतका महिला की पहचान सुकांति साहू के रूप में की गई है। जबकि उसके दो बच्चों की उम्र 10 और 12 साल की है। बताया जा रहा है कि महिला का पति बाहर काम करता था और महिला अपने दो बच्चों के साथ घर में अकेली थी। खास बात यह है कि मृतकों के शरीर पर चोट के निशान हैं ऐसे में प्राथमिक जांच में पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। हालाँकि अब तक आरोपी और हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को पंचनामा के बाद पीएम के लिए रवाना किया है। पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में पुलिस आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज कर रही है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई है।












