चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम,
घटना में तीन नाबालिग शामिल

न्यूज डेस्क। रायगढ़ के पचधारी डैम में नहाने गई एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले युवती को घर छोड़ने के नाम पर पिकअप में बैठाया और फिर पिकअप में डेम से दूर सुनसान जगह में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया। आरोपियों ने युवती को धमकी भी दी कि अगर उसने परिजनों को या पुलिस को घटना की सूचना दी तो उसे जान से मार देंगे। घटना के बाद डरी सहमी युवती किसी तरह घर पहुंची और उसने अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने जानकारी मिलने के बाद आज युवती ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसकी उम्र तकरीबन 24 साल की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है। खास बात यह है कि चारों आरोपी पीड़िता के मोहल्ले के ही रहने वाले हैं जिसमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।











