Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • खेल जगत
  • सूर्यकुमार यादव की टीम ने पाकिस्तान को नहीं दिया भाव, नहीं मिलाया हाथ
खेल जगत

सूर्यकुमार यादव की टीम ने पाकिस्तान को नहीं दिया भाव, नहीं मिलाया हाथ

भारत ने एशिया कप के एकतरफा मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी को धमाकेदार अंदाज में सात विकेट से हरा दिया। पहलगाम आतंकी हमले के कारण इस मैच के बहिष्कार की मांग के बावजूद मैदान खचाखच भरा था और 85 प्रतिशत भारतीय प्रशंसक थे, जिन्होंने सूर्यकुमार यादव की टीम को पहली गेंद से आखिर पर पाकिस्तान को दबाव में रखते देखा । वहीं सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने टॉस के समय और मैच खत्म होने के बाद भी पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया ।

पाकिस्तान ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच रहे कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। अक्षर-बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। भारतीय टीम की बल्लेबाजी यूनिट को देखते हुए ये स्कोर काफी कम था। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और फिर सूर्यकुमार यादव-तिलक वर्मा ने बीच के ओवरों में संयम से बल्लेबाजी की और टीम की जीत सुनिश्चित की। सूर्यकुमार यादव ने 16वें ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

नहीं, मौजूदा रूप में ही रहे
ये भी पढ़ें:भारत ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को रौंदा, सूर्या ब्रिगेड का रहा दबदबा
मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे सीधे ड्रेसिंग रूम चले गए और पाकिस्तान या अंपायरों से हाथ नहीं मिलाया। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा और मुख्य कोच माइक हेसन बाद में भारतीय खेमे में पहुंचे, लेकिन कोई भी खिलाड़ी हाथ मिलाने नहीं आया। हेसन भारत के इस कदम से नाराज दिखे। सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं और हम आज की जीत को सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts