Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से विद्यार्थियों को मिला शिक्षा का अधिकार
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से विद्यार्थियों को मिला शिक्षा का अधिकार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से शिकायतों का त्वरित समाधान, छात्र का तत्काल कक्षा 9वीं में हुआ प्रवेश
समयबद्ध कार्रवाई से शिक्षा विभाग ने कायम किया जनविश्वास, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सुशासन का प्रभावी माध्यम

रायपुर, 27 जून 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी कड़ी में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरी है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जा रही है, जिससे आम नागरिकों का शासन पर विश्वास और मजबूत हो रहा है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रभावशीलता का एक प्रेरक उदाहरण रायगढ़ जिले के विकासखंड पुसौर में देखने को मिला, जहां विद्यालय प्रवेश में आ रही कठिनाई से जूझ रहे एक छात्र की समस्या का समाधान महज कुछ ही समय में कर दिया गया।

ग्राम खोखरा निवासी श्री श्याम कुमार पटेल ने अपने पुत्र पवन देव पटेल के कक्षा 9वीं में प्रवेश नहीं होने संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भुवनेश्वर पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल शिकायतकर्ता से संपर्क किया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

पालक की इच्छा के अनुरूप छात्र का प्रवेश शासकीय हाई स्कूल तेलीपाली में कराने के लिए तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए गए। विद्यालय के प्राचार्य के सहयोग से छात्र का विधिवत प्रवेश सुनिश्चित कराया गया। प्रवेश उपरांत विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

समस्या के त्वरित समाधान पर छात्र के पालक श्री श्याम कुमार पटेल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। समय पर कार्रवाई होने से उनके पुत्र का शैक्षणिक सत्र प्रभावित नहीं हुआ और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शासन और नागरिकों के बीच विश्वास का सशक्त सेतु बन चुकी है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी विद्यार्थी शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे और प्रत्येक छात्र को बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है, जो प्रदेश में सुशासन को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों और शासन के बीच विश्वास का नया अध्याय लिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts