Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • Road Accident :दर्दनाक सड़क हादसा, बारात लौटती स्कॉर्पियो पलटी; 3 की मौत, 10 घायल
देश-विदेश

Road Accident :दर्दनाक सड़क हादसा, बारात लौटती स्कॉर्पियो पलटी; 3 की मौत, 10 घायल

कोरिया जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पहली घटना ग्राम चेर के पास हुई, जहां बारात से लौट रही स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 6 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से चिरमिरी लौट रहे थे। हादसे में आर्यन सोनवानी (22) और कुलदीप सिंह (23) की मौत हो गई। घायलों में चालक समेत अन्य लोगों का इलाज जारी है।

 

परिजनों के अनुसार, गाड़ी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

दूसरी घटना बैकुंठपुर क्षेत्र के एनएच-43 स्थित जमगहना मोड़ के पास हुई, जहां जीपीएम सीएमएचओ की बोर्ड लगी कार और दूसरी कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक गंभीर घायल को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts