रायगढ़, 12 सितंबर 2024. रायगढ़ की बेटी दीक्षा घोष और उनकी टीम ने आज माता रानी के रौद्र रूप और नारी शक्ति को भरतनाट्यम नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। दीक्षा घोष रायगढ़ में भरतनाट्यम की नृत्य शिक्षिका हैं और उन्होंने पश्चिम बंगाल के रविन्द्र भारतीय विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है।
दीक्षा को उनकी सुंदर नृत्य प्रस्तुति के लिए उत्तराखंड के भागीरथी उत्सव पुरुस्कार सहित कई बड़े शहरों में पुरस्कृत किया जा चुका है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, भिलाई, बिलासपुर सहित अन्य कई स्थानों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
दीक्षा की इस प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उन्हें भविष्य की एक प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में स्थापित किया।















