Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • भरतनाट्यम और कुचीपुड़ी की प्रस्तुति से डॉ. जी रथीस बाबू ने जीता दर्शकों का दिल
रायगढ़ आसपास

भरतनाट्यम और कुचीपुड़ी की प्रस्तुति से डॉ. जी रथीस बाबू ने जीता दर्शकों का दिल

रायगढ़, 12 सितंबर 2024. चक्रधर समारोह के अवसर पर भिलाई के डॉ. जी रथीस बाबू की भरतनाट्यम और कुचीपुड़ी की प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी सहयोगी टीम के साथ भगवान श्री गणेश, भगवान श्री राम के प्रति अर्चना, अर्धनारीश्वर आदि पर खूबसूरत भावभंगिमा और कलाकारी की प्रस्तुति दी।

डॉ. जी रथीस बाबू आईसीसीआर व संस्कृति मंत्रालय के पैनल्ड आर्टिस्ट हैं और उन्होंने मध्यभारत में बड़ी संख्या में छात्रों को भरतनाट्यम और कुचीपुड़ी की शिक्षा प्रदान की है। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उन्हें भविष्य की एक प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में स्थापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts