Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • पुणे रेप-मर्डर केस: 3 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले 65 साल के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
देश-विदेश

पुणे रेप-मर्डर केस: 3 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले 65 साल के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

पुणे ज़िले के नसरापुर गाँव में 3 साल की बच्ची के रेप और मर्डर के मामले में पुणे स्पेशल कोर्ट ने 65 साल के व्यक्ति को मौत की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने यह फैसला इस घटना के 60 दिनों के अंदर सुनाया है। कोर्ट ने हालात से जुड़े सबूतों और सरकारी वकील की last…

नेशनल डेस्क: पुणे ज़िले के नसरापुर गाँव में 3 साल की बच्ची के रेप और मर्डर के मामले में पुणे स्पेशल कोर्ट ने 65 साल के व्यक्ति को मौत की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने यह फैसला इस घटना के 60 दिनों के अंदर सुनाया है। कोर्ट ने हालात से जुड़े सबूतों और सरकारी वकील की last seen together वाली थ्योरी के आधार पर आरोपी को दोषी पाया गया।

बता दें कि यह घटना 1 मई को हुई थी। घटना के समय 3 साल की मासूम अपने नाना- नानी के घर आई थी, जहां उसे बहला-फुसलाकर 65 साल के आदमी ने पास के एक पशु बाड़े में ले जाकर उसका रेप किया और हत्या कर दी। बच्ची के गायब होने के बाद परिवार वालों ने उसे खोजना शुरू किया और बाद में उसकी लाश पशु बाड़े के अंदर मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts