Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण, महक नरवासे का भारत की U-19 महिला टीम में चयन
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण, महक नरवासे का भारत की U-19 महिला टीम में चयन

श्रीलंका श्रृंखला के लिए टी-20 और वनडे दोनों टीमों में मिली जगह, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर, 11 जून 2026.
छत्तीसगढ़ की प्रतिभावान युवा क्रिकेटर महक नरवासे का श्रीलंका श्रृंखला के लिए भारत की महिला अंडर-19 टी-20 एवं वनडे दोनों टीमों में चयन हुआ है। उप कप्तान के रूप में चयनित महक की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।
महक नरवासे के भारतीय टीम में चयन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि महक की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम में चयनित होकर महक ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और खेल जगत में भी नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। महक नरवासे का भारतीय टीम में चयन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि महक की सफलता प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को विभिन्न खेलों में आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि महक श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देंगी तथा भविष्य में देश और छत्तीसगढ़ का गौरव और अधिक बढ़ाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts