Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

पॉपुलर शो वसुधा इन दिनों काफी चर्चा में, बुरी खबर सामने आई

जी टीवी का पॉपुलर शो वसुधा इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। दिन पर दिन टीआरपी में भी वसुधा अपनी जगह बना रहा है। शो का हर कैरेक्टर दर्शकों काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब इस शो को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर यकीनन फैंस का दिल टूट सकता है। शो की एक मेन लीड इसे छोड़ रही हैं।

शो से बाहर हुईं चंद्रिका सिंह चौहान
वसुधा के जिस कलाकार की हम बात कर रहे हैं वो कोई शो में चंद्रिका सिंह चौहान का किरदार निभाने वाली नौशीन अली सरदार हैं। गॉसिप्स टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, नौशीन अली सरदार ने शो छोड़ दिया है। शो छोड़ने के पीछे की वजह क्रिएटिव मतभेद है। हालांकि, उनके मतभेदों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वसुधा में चंद्रिका का दमदार किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा था।

इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री?
इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मेकर्स ने वसुधा के लिए नौशीन अली सरदार का रिप्लेसमेंट भी ढूंढ लिया है। नौशीन को एक्ट्रेस परिणीता बोरठाकुर रिप्लेस कर रही हैं। यानी अब परिणीता शो की नई चंद्रिका सिंह चौहान होंगी। उनके जल्द ही शूटिंग शुरू करने की उम्मीद है। आपको बता दें, नौशीन अली सरदार ने अभी तक वसुधा छोड़ने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है न ही मेकर्स की तरफ से इस पर कोई जवाब आया। वसुधा की बात करें तो यह शो पारू का हिंदी रीमेक है। इसमें अभिषेक शर्मा, प्रिया ठाकुर, प्रतीक्षा राय और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts