Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • धरमजयगढ़ में दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ आसपास

धरमजयगढ़ में दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार

1.13 लाख की जप्ती, 8,590 रुपये नकद समेत 3 मोटरसाइकिल और ताश की पत्तियां बरामद; जुआ एक्ट के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायगढ़, 10 अगस्त। जिले में जुआ-सट्टा समेत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम खम्हार में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर 6 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹8,590 नकद, 3 मोटरसाइकिल और ताश की पत्तियां समेत कुल ₹1,13,590 की जप्ती की है।

एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 अगस्त की रात ग्राम खम्हार में कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि अभय गुप्ता के मकान के पीछे खुले स्थान पर कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों जुआ फड़ों पर दबिश दी।

पहले जुआ फड़ से 3 गिरफ्तार

पहले जुआ फड़ से लवकुश डाठिया (28), अभय गुप्ता (22) और रामलाल चौहान (30), सभी निवासी खम्हार, को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके कब्जे एवं फड़ से ₹5,390 नकद, 52 पत्ती ताश तथा फड़ के पास से ₹4,440 नकद और CT 110 X मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BD 9417, जिसकी कीमत करीब ₹40 हजार है, बरामद की गई। इस फड़ से कुल ₹44,440 की जप्ती की गई।

दूसरे फड़ पर भी पुलिस की कार्रवाई

इसी दौरान पुलिस ने दूसरे जुआ फड़ पर दबिश देकर प्रदीपक राठिया (19), सोधन राठिया (18) और विनय भारद्वाज (30), सभी निवासी खम्हार, को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे एवं फड़ से ₹4,150 नकद, 52 पत्ती ताश तथा फड़ के पास से ₹4,150 नकद, CT 110 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AR 1394 कीमत करीब ₹40 हजार और बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर कीमत करीब ₹25 हजार बरामद की गई। इस फड़ से कुल ₹69,150 की जप्ती हुई।

कुल ₹1,13,590 की जप्ती

दोनों जुआ फड़ों से पुलिस ने कुल ₹8,590 नकद, 3 मोटरसाइकिल और ताश की पत्तियां बरामद कीं। जप्त संपत्ति की कुल कीमत ₹1,13,590 बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 220/2026 एवं 221/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। इसके साथ ही आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में की गई। जुआ रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी, भोकला राम भगत, आरक्षक ललित राठिया, जितेंद्र भगत और बीरबल टोप्पो शामिल रहे।

एसएसपी ने दिया स्पष्ट संदेश

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts