Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज रुकने के मूड में नहीं
देश-विदेश

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज रुकने के मूड में नहीं

नई दिल्ली. पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज रुकने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि आज रास्ते में कई तरह की बाधाएं हैं। इसके बावजूद भारत का आगे बढ़ना जारी रहेगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज भारत आतंकी हमलों पर चुप होकर नहीं बैठ जाता है। अब हम ऑपरेशन सिंदूर से जवाब देता है। पीएम मोदी एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के समय भारत को लेकर लोगों के मन में कई सवाल थे। लेकिन हमने अपनी वैक्सीन बनाई। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल में भारत ने लगातार उन्नति की है। उन्होंने इस दौरान पूर्व की सरकारों पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 के पहले भारत में महिलाओं की सुरक्षा समेत कई तरह के सवाल थे। लेकिन आज कहानी पूरी तरह से बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत की यूपीआई का पूरी दुनिया में राज है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता से भरा हुआ है। आज भारत पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया आज भारत को रिलायबल, रिस्पांसिबल और रिजिलियंट पार्टनर के तौर पर देख रही है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर से भारत में निवेश आ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि जहां ज्यादा सरकारीकरण होता है, वहां पर ज्यादा ब्रेक होता है। वहीं, जहां लोकतंत्रीकरण होता है वहां पर स्पीड होती है। हमने लोकतंत्रीकरण पर काम किया है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बैंकों के सरकारीकरण ने इसे आम आदमी से दूर कर दिया। उन्होंने इसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमने बेंकों का लोकतंत्रीकरण किया है। उन्होंने कहा कि हमने बैंकिंग सेक्टर में सुधार किए। आज गांव-गांव तक बैंक पहुंच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts