Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • अंतरिक्ष से लौटने पर शुभांशु शुक्ला को PM मोदी ने दी बधाई
देश-विदेश

अंतरिक्ष से लौटने पर शुभांशु शुक्ला को PM मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिन बिताने के बाद आज (मंगलवार, 15 जुलाई को) धरती पर सकुशल वापस लौट आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी वापसी पर खुशी जाहिर की है और उनका स्वागत किया है। सोशल मीडिया एक्स पर प्रधानमंत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “मैं पूरे देश के साथ शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट आए हैं।”
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन – गगनयान – की दिशा में एक और मील का पत्थर है।”

17 अगस्त को दिल्ली लौटेंगे शुभांशु शुक्ला
इससे पहले ग्रुप कैप्टन शुक्ला और अन्य लोगों को लेकर स्पेसएक्स क्रू कैप्सूल ग्रेस, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे के करीब सैन डिएगो के पास कैलिफ़ोर्निया तट पर उतरा। आईएसएस पर 18 दिनों के प्रवास के बाद अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी पर लौटने से पहले 22.5 घंटे की यात्रा की। शुक्ला, कमांडर पैगी व्हिटसन, तथा मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्नीवस्की और हंगरी के टिबोर कापू को लेकर अंतरिक्ष यान सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गया था। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष यान के पृथ्वी पर लौटने के बाद बताया कि ग्रुप कैप्टन शुक्ला 17 अगस्त को दिल्ली लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts