Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • रॉक गार्डन में युवती से गैंगरेप और लूटपाट, दोस्त को डंडे से पीटकर किया बेहोश; 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ आसपास

रॉक गार्डन में युवती से गैंगरेप और लूटपाट, दोस्त को डंडे से पीटकर किया बेहोश; 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

बोतल्दा के रॉक गार्डन में वारदात को दिया अंजाम, युवती को धमकाकर दोनों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म; आईफोन में बनाया वीडियो, डंडा और लूट की रकम बरामद

रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा स्थित रॉक गार्डन में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो युवकों ने पहले युवती के साथ मौजूद उसके मित्र को डंडे से हमला कर बेहोश किया, फिर युवती को जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया और किसी को घटना की जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 14 नवंबर 2026 को वह अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से रेलवे स्टेशन सक्ती जाने के लिए निकली थी। ट्रेन लेट होने के कारण दोनों घूमते हुए दोपहर में बोतल्दा स्थित रॉक गार्डन पहुंच गए। इसी दौरान गार्डन की सीढ़ियां चढ़ते समय पीछे से दो युवक आए और उन्हें डराने-धमकाने लगे। आरोपियों ने युवती के मोबाइल में रखे 1,200 रुपये और उसके मित्र से 10 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद युवती के मित्र के सिर और शरीर पर डंडे से हमला कर उसे बेहोश कर दिया।

युवक के बेहोश होने के बाद दोनों आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद जब युवती के मित्र को होश आया तो आरोपियों ने दोनों का वीडियो बनाया और घटना किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर वहां से चले गए।

फोटो से पहचान कर पुलिस ने दबोचे आरोपी
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जानकारी एसएसपी शशि मोहन सिंह को दी। उनके निर्देश पर एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव और थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने बोतल्दा में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। संदेहियों के फोटो युवती को दिखाकर आरोपियों की पहचान कराई गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर वारदात का पुनर्निर्माण भी कराया गया।

आईफोन, डंडा और लूट की रकम जब्त
पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर फनेश्वर प्रसाद पटेल के कब्जे से घटना का वीडियो बनाने में इस्तेमाल आईफोन और लूट की रकम में से 1,500 रुपये बरामद किए। वहीं राहुल पटेल के पास से 3,000 रुपये और वारदात में इस्तेमाल डंडा जब्त किया गया। आरोपियों के मोबाइल की जांच में अन्य युवतियों के फोटो और वीडियो भी मिले हैं। पुलिस इनकी जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पटेल (21 वर्ष), पिता खुलेश्वर पटेल और फनेश्वर प्रसाद पटेल (20 वर्ष), पिता कुसुम प्रसाद पटेल, दोनों निवासी बोतल्दा थाना खरसिया के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 597/2026 में बीएनएस की धारा 109, 309(6) और 70 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और युवतियों के विरुद्ध अपराधों को रायगढ़ पुलिस गंभीरता से लेती है। ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts