Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा की जीत पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने निवास के सामने खाई झालमुड़ी, जनता को भी खिलाई
छत्तीसगढ़

भाजपा की जीत पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने निवास के सामने खाई झालमुड़ी, जनता को भी खिलाई

ओपी बोले – ‘झालमुड़ी के साथ जीत का स्वाद, मोदी जी को मिल रहा जनता-जनार्दन का अपार आशीर्वाद’

रायगढ़ :- भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओ.पी. चौधरी ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास के सामने झालमुड़ी खाकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने आम जनता और कार्यकर्ताओं को भी झालमुड़ी खिलाई और जीत की बधाई दी। झालमुड़ी के साथ जीत का स्वाद’ चखते हुए वित्त मंत्री ओपी. चौधरी ने कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देशभर में जनता-जनार्दन का अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। असम और पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत उसी का परिणाम है। आज झालमुड़ी के साथ जीत का स्वाद और भी बढ़ गया है।
सुशासन और विकास पर मुहर की बात कहते हुए श्री चौधरी ने कहा, “यह जीत जनता की जीत, सुशासन की जीत और विकास की जीत* है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने घुसपैठ, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को नकार कर विकास को चुना है। जनता ने बता दिया कि मोदी जी के साथ पूरा देश खड़ा है। निवास के सामने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, आम नागरिक और मीडिया के साथी मौजूद रहे। वित्त मंत्री ने सभी को झालमुड़ी खिलाकर मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय’* और मोदी-ओपी जिंदाबाद’* के नारे लगाए।

उल्लेखनीय है कि आज रायगढ़ में सोनी झालमूरी वाले ने भी भाजपा की जीत पर मुफ्त झालमूरी बांटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी* के झालमुड़ी खाने के बाद देशभर में झालमुड़ी की लोकप्रियता बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts