Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर खुड़िया बांध से तत्काल छोड़ा गया पानी
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर खुड़िया बांध से तत्काल छोड़ा गया पानी

सिंचाई के लिए 1.29 लाख एकड़ में पहुंचेगा पानी
रायपुर, 8 अगस्त 2025.
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर मुंगेली जिले के खुड़िया बांध (राजीव गांधी जलाशय) से सिंचाई के लिए तत्काल पानी छोड़ा गया है। इससे लोरमी क्षेत्र के एक लाख 29 हजार एकड़ खेतों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा। चालू खरीफ सीजन में क्षेत्र के खेतों में पानी की कमी की बात संज्ञान में आते ही उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी में एक कार्यक्रम में मंच से ही कलेक्टर को सिंचाई के लिए पानी छोड़ने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन ने इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज ही खुड़िया बांध के गेट खोल दिए हैं। बांध से पानी छोड़े जाने से किसानों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने इसके लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार जताया है।

मुंगेली के कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जल वितरण व्यवस्था की निगरानी और किसानों तक समय पर पानी पहुंचाने के लिए जल संसाधन एवं अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलों के किसानों को बिना किसी बाधा के सिंचाई जल उपलब्ध हो, इसकी सतत निगरानी करने को कहा है। जल संसाधन विभाग, मुंगेली के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि खुड़िया जलाशय में अभी 150.68 मि.घ.मी. अर्थात 102 प्रतिशत पानी भरा हुआ है और वेस्ट वियर के माध्यम से भी पानी निकल रहा है। पानी छोड़ने से सिंचाई के साथ ही ग्रामीणों को निस्तारी के लिए जल की सुविधा मिलेगी। इससे पशुपालन और अन्य कार्यों में भी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts