Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • वनभूमि पर एनआर इस्पात ने अवैध तरीके से बनाया पंप हाउस।
छत्तीसगढ़

वनभूमि पर एनआर इस्पात ने अवैध तरीके से बनाया पंप हाउस।

जांच के लिए आई उड़नदस्ता रायपुर की टीम। अवैध निर्माण ढ़हाया।

न्यूज डेस्क।रायगढ़ जिले के सरईपाली इलाके में एनआर इस्पात कंपनी प्रबंधन द्वारा वन क्षेत्र में अवैध तरीके से पानी दोहन का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर जांच के लिए पहुंची वन विभाग की उड़न दस्ता टीम ने सरायपाली बीट में निर्माणाधीन पम्प हाउस को ध्वस्त कर दिया और पाइपलाइन व बिजली का तार जब्त किया है।कंपनी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल वन विभाग की टीम को फॉरेस्ट लैंड में अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी जिसके बाद रायपुर से जांच के लिए उड़न दस्ता टीम पहुंची थी। टीम ने जंगल के भीतर चोरी-छिपे पाइप बिछाने और पम्प हाउस बनाने की पुष्टि की। इस मामले में स्थानीय वन कर्मचारियों की लापरवाही पाए जाने पर बीट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts