Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली नई राह, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने बदली दिव्यांग हितग्राही की जिंदगी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली नई राह, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने बदली दिव्यांग हितग्राही की जिंदगी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की त्वरित पहल से 15 दिनों में मिली सुविधा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

रायपुर, 27 जुलाई 2026. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। समाज कल्याण विभाग की संवेदनशील पहल से अब दिव्यांगजन भी आवश्यक सुविधाएं समय पर प्राप्त कर आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ रहे हैं।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम बलौदी निवासी 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग श्री नोहर दास बघेल को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से मात्र 15 दिनों के भीतर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। इससे उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है।
श्री नोहर दास बघेल को सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जानकारी मिली। उन्होंने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित प्रक्रिया पूरी की और उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई।
पहले श्री नोहर दास को दैनिक कार्यों और एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से उनकी आवाजाही आसान हो गई है। इससे वे न केवल अपने दैनिक कार्य स्वतंत्र रूप से कर पा रहे हैं, बल्कि रोजगार और आजीविका के अवसरों तक भी आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उनके कदम और मजबूत होंगे।
श्री नोहर दास बघेल ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर मुख्यमंत्री, समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके लिए केवल एक वाहन नहीं, बल्कि सम्मानजनक और स्वावलंबी जीवन की नई शुरुआत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts