Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
रायगढ़ आसपास

ओपन स्कूल परीक्षा देते मुन्ना भाई पकड़ाया

जीजा के बदले साला दे रहा था दसवीं की परीक्षा

पुलिस ने आरोपी जीजा साले को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क। रायगढ़ जिले के पुसौर में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक फिल्म ‘मुन्ना भाई की तरह फर्जी तरीके से ओपन स्कूल की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। आरोपी युवक अमन सारथी और उसके साथी यादराम सारथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा साले हैं। दरअसल शासकीय स्कूल झलमला में ओपन स्कूल की दसवीं की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान पर्यवेक्षक को छात्र अमन सारथी की गतिविधियां संदिग्ध लगी। जब पर्यवेक्षक ने उसके दस्तावेज की जांच की तो उसका प्रवेश पत्र नकली निकला। पर्यवेक्षक ने पुसौर पुलिस को मामले की जानकारी दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने जीजा याद राम के बदले में परीक्षा में बैठा था। अमन की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी के जीजा याद राम सारथी को धर्म जयगढ़ से गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts