Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • शराब घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, फरार आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की तैयारी
छत्तीसगढ़

शराब घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, फरार आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की तैयारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के बीच फरार आरोपी विकास अग्रवाल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. उसे दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है. वह पिछले कई सालों से जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर था. फिलहाल आरोपी विकास UAE के अधिकारियों ने हिरासत में है. अब उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया की जा रही है. इस घटनाक्रम को शराब घोटाले की जांच में अहम सफलता माना जा रहा है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुताबिक, विकास अग्रवाल शराब सिंडिकेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था. उसे सिंडिकेट का अहम वित्तीय मैनेजर बताया गया है. उसपर डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंसधारियों से कमीशन की वसूलने के बाद रकम शराब घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल अनवर ढेबर तक पहुंचाए जाने का आरोप है. ED की जांच में विकास अग्रवाल की भूमिका को लेकर कई अहम तथ्य सामने आए थे.

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद अब भारतीय एजेंसियां विकास अग्रवाल को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटी हैं. इसके लिए UAE के अधिकारियों के साथ कानूनी और कूटनीतिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उससे शराब घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा सकती है.

विकास अग्रवाल की गिरफ्तारी से शराब घोटाले की जांच में नए खुलासे होने की संभावना है. हालांकि भारत लाए जाने और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद ही मामले में उसकी भूमिका को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts