Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-भिलाई समेत कई जिलों में छापेमारी, जांच जारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-भिलाई समेत कई जिलों में छापेमारी, जांच जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी समेत कई जिलों में दबिश दी है। शुक्रवार को ED की अलग-अलग टीमों ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई किस मामले में की जा रही है इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के जोरा स्थित पार्क शिरीन कॉलोनी में ED की टीम ने जेल एवं होमगार्ड विभाग में वित्त सहायक के पद पर पदस्थ राजेन्द्र सिंह के घर दबिश दी है। टीम यहां दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच कर रही है।वहीं, दुर्ग-भिलाई में एक चर्चित होटल के मालिक के घर और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर भी ED की कार्रवाई जारी है।

धमतरी में अपर कलेक्टर के घर ईडी की दबिश
धमतरी में अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह के घर ईडी की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा कि चर्चित शराब घोटाला मामले में जांच के लिए रुद्री स्थित अपर कलेक्टर के सरकारी आवास पर में टीम पहुंची है। इंदिरा सिंह के पति नवीन सिंह तोमर पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, जमानत पर वे अभी बाहर है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसी की ओर से अब तक इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

दिल्ली में कारोबारी के ठिकानों पर ED का एक्शन, 9 कंपनियां रडार पर
महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ED ने दिल्ली के लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर, रियल एस्टेट कारोबारी शेली ग्रोवर और उनके बेटे माधव ग्रोवर से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की है। जांच के दायरे में पिता-बेटे की 9 कंपनियां भी हैं। राहुल मक्कर ने सौरभ चंद्राकर की दुबई में हुई शाही शादी में कैटरिंग का काम किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को शक है कि महादेव सट्टे से कमाए गए करोड़ों रुपए इन लोगों तक पहुंचाए गए। इस रकम को दुबई के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और भारत के हॉस्पिटैलिटी कारोबार में निवेश किए जाने की आशंका है।

यह कार्रवाई सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर की गई। ED अब पता लगा रही है कि सट्टे से कमाए गए पैसे किन लोगों और कंपनियों के जरिए आगे भेजे गए और उनका इस्तेमाल कहां किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts