Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

KSBKBT 2 की होगी हैप्पी एंडिंग, तुलसी और मिहिर यूं हो जाएंगे एक

एकता कपूर प्रोडक्शन का टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ऑफ एयर होने जा रहा है। बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता रहा यह शो कब टीवी पर दोबारा वापस लौटा, तो इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब मेकर्स इसे खत्म करने जा रहे हैं। स्मृति ईरानी स्टारर इस सीरियल की जगह टीवी पर ‘अप्सरा’ सीरियल लेगा, जिसकी चर्चा ऑलरेडी हो रही है। मेकर्स ने इस सीरियल के आखिरी एपिसोड को यादगार बनाने की कोशिश की है। तो चलिए जानते हैं शो के अपकमिंग एपिसोड में कौन से ट्विस्ट आने वाले हैं।

KSBKBT 2 सीरियल यूं होगा खत्म
सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में तुलसी और मिहिर फिर एक होने जा रहे हैं। दोनों अपने पुराने दिनों को याद करेंगे और नए सफर की शुरुआत करेंगे। इस दशहरे पर तुलसी और मिहिर की फिर से मुलाकात दर्शकों का दिल छू लेगी। क्योंकि KSBKBT 2 से उनकी पसंदीदा जोड़ी सीरियल को अलविदा कहने वाली है। अभी तक सीरियल में दिखाया गया था कि मिहिर की याद्दाश्त जा चुकी है। मंदिरा लगातार उसे कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है कि ताकि वह तुलसी के बारे में नहीं सोचे।

नाकाम होंगी मंदिरा की कोशिशें
बीते कई सालों में टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिहिर और तुलसी के कई दुश्मन दिखाए जा चुके हैं और मंदिरा उनमें से एक है। बावजूद इसके दोनों की जोड़ी पूरे शो में लगातार बनी रही है। जैसा कि कहा जाता है कि जोड़ियां जो रूह से जुड़ी होती हैं, वो एक दूसरे के साथ होने का कोई न कोई बहाना ढूंढ लेती हैं। इसी तरह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2.0’ के खत्म होने के पहले एक बार फिर मिहिर और तुलसी एक हो जाएंगे। सीरियल दर्शकों को एक हैप्पी एंडिंग देकर जाएगा, जो उनकी यादों में हमेशा बनी रहेगी।

यूं होगी तुलसी-मिहिर की मुलाकात
परिवार के रिश्तों पर फोकस करता रहा यह शो खत्म होते हुए भी यह दिखा जाएगा कि कैसे दूरियां चाहे जितनी ही क्यों ना आएं, आखिरकार परिवार एक साथ हो ही जाता है। बता दें कि हाल ही में शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया था, जिसमें पहले शो की पुरानी झलकियां दिखाई गई थीं और फिर दशहरे वाले बैकग्राउंड में तुलसी और मिहिर को एक साथ दिखाया गया था। तुलसी एक थाली में सिंदूर लिए जा रही होगी और अचानक मिहिर से टकरा जाएगी। मिहिर को सिंदूर लग जाएगा। इसी बीच स्क्रीन पर लिखा आएगा- आखिरी मिलन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts