Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • कोतवाली पुलिस ने नौ लाख की चोरी का किया खुलासा, दो गिरफ्तार
क्राइम

कोतवाली पुलिस ने नौ लाख की चोरी का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

रायगढ़, 30 सितंबर। कोतवाली पुलिस ने मधुबनपारा स्थित एक सूने मकान में हुई नौ लाख रुपये की चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और एक सोने का बिस्किट भी बरामद किया गया है।

मामला 24 सितंबर को सामने आया, जब मधुबनपारा निवासी श्रीमती आरजू बानो मल्लिक ने बताया कि 28 अगस्त से 21 सितंबर के बीच उनके मकान में चोरी हुई थी। चोरों ने घर का ताला तोड़कर सीसीटीवी के वायर काट दिए थे और आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और एक आईफोन चुराया था।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान इकराम खान और मोह. समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में इकराम ने साबिर उर्फ बाटली और सद्दाम मल्लिक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। यह भी पता चला कि मोह. समीर ने चोरी का सामान छिपाया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक धाराएँ लगाई गई हैं, जबकि चोरी में शामिल दो अन्य आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts