Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • मां बेटी की हत्या कर लाश ईंट पत्थरों से छिपाई
छत्तीसगढ़

मां बेटी की हत्या कर लाश ईंट पत्थरों से छिपाई

मृतका का प्रेमी ही निकला कातिल, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की प्रेमिका की हत्या।

रायगढ़। पुसौर में दो दिन पहले हुए मां बेटी हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पड़ोस का युवक की कातिल निकला। आरोपी युवक का युवती के साथ प्रेम संबंध था। युवती के पास युवक की अंतरंग तस्वीरें थी जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। लड़की उसे ब्लैकमेल भी कर रही थी। इसी बात को लेकर गुस्से में आकर युवक ने देर रात घर घुसकर युवती की हत्या कर दी।

 

शोर शराबा सुनकर युवती की मां भी उठ गई, ऐसे में आरोपी युवक ने युवती की मां की भी हत्या कर दी। घटना के बाद उसने घर के पिछवाड़े में ही ईंट पत्थरों से शव को छुपा दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस को आरोपी के कॉल डिटेल के आधार पर शक हुआ। घटना की दूसरी सुबह भी आरोपी बिना किसी कारण के रायपुर चला गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछ ताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 

एसपी दिव्यांग पटेल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त क्रिकेट का बल्ला भी बरामद किया है इसी बल्ले से पीट कर दोनों की हत्या की गई है। आपको बता दें कि पुसौर में दो दिन पहले 22 वर्षीय पूर्णिमा सिदार और 48 वर्षीय उर्मिला सिदार की खून से सनी लाश मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल से क्रिकेट का बैट भी बरामद किया था जिसमें खून लगा हुआ था। मामले की जांच में जुटी पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का लगा। पुलिस ने जब मामले की संजीदगी से जांच की तो मामले में गांव के ही युवक शुभम धोबा आरोपी निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts