Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर में सगी बेटी से दुष्कर्म, कराया जबरन गर्भपात, दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो बच्चे को 1.5 लाख में बेचा, बुआ, 2 नर्स, कर्मचारी समेत 6 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायपुर में सगी बेटी से दुष्कर्म, कराया जबरन गर्भपात, दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो बच्चे को 1.5 लाख में बेचा, बुआ, 2 नर्स, कर्मचारी समेत 6 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ, कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया। बेटी जब गर्भवती हुई तो अपनी बहन के साथ मिलकर जबरन उसका गर्भपात कराया। इसके बाद भी आरोपी नहीं रूका और बेटी के साथ हैवानियत करता रहा। इसी बीच पीड़िता जब फिर से गर्भवती हुई तो अपनी बहन व परिचितों के साथ मिलकर उसे अस्पताल में शादीशुदा बताते हुए प्रसाव कराया और नवजात को दूसरे व्यक्तियों को 1.50 लाख में बेच दिया था। मामले में आरोपी पिता, बुआ, अस्पताल की 2 नर्स और अस्पताल कर्मचारी समेत 6 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।

दरअसल, 17 अगस्त को पीड़िता ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 में उसके पिता द्वारा अमलीडीह स्थित उसके एक रिश्तेदार के घर में उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके कारण पीड़िता भयवश किसी को घटना की जानकारी नहीं दे सकी। इसके बाद आरोपी पिता द्वारा उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया जाता था, जिससे वह गर्भवती हो गई।

दो बार हुई गर्भवती

पीड़िता द्वारा गर्भवती होने की जानकारी अपनी बुआ को दी। बुआ ने इसकी जानकारी उसके पिता को दी। इसके बाद पिता गर्भपात की दवाई लेकर आया और उसकी बुआ की मदद से पीड़िता से मारपीट कर दवा खिला दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। कुछ समय बाद आरोपी पिता द्वारा फिर से दुष्कर्म किया गया। इसी बीच 2025 में वह दोबारा गर्भवती हो गई।

गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उसका पिता उसे वर्षा मंडल के घर लेकर गया। वर्षा मंडल द्वारा पीड़िता को अपने पास रखने और सुरक्षित प्रसव कराने की बात कही गई। कुछ दिनों बाद वर्षा मंडल ने पीड़िता को अपनी परिचित गीता राय के घर भेज दिया। जहां वह लगभग दो माह तक रही।

उम्र छिपाकर कराये अस्पताल में भर्ती
पीड़िता की उम्र छिपाकर उसकी उम्र अधिक दर्शाते हुए उसे विवाहित बताकर गीता राय द्वारा वासुदेव हॉस्पिटल डंगनिया में भर्ती कराया गया। जहां ऑपरेशन के माध्यम से पीड़िता ने एक पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद नवजात बच्चे को डॉक्टर, पीड़िता के पिता व अन्य संबंधित व्यक्तियों द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को दिया गया। इस संबंध में पीड़िता से कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए, जिन्हें उसने भय के कारण किया। प्रसव के बाद पीड़िता को लगभग 15 दिनों तक गीता राय के घर रखा गया और बाद में उसका पिता उसे वापस अपने घर ले गया।

16 वर्ष की उम्र से कर रहा था दुष्कर्म
इसी तरह आरोपी पिता के द्वारा 16 वर्ष की उम्र से ही अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही पीड़िता के डिलीवरी से हुये मासूम को विक्रय करना पाया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 64(2)(एफ), 65, 336, 337, 61(2), 351(2), 115(2), 89, 3(5) बी0एन0एस0 धारा 4(2),5(एन),6 पॉक्सो एक्ट, धारा 81 जे.जे.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पिता सहित 6 को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

01. पीड़िता का पिता।

02. पीड़िता की बुआ।

03. रोहित कुमार राय पिता स्व. परितोष राय उम्र 35 वर्ष निवासी करण नगर चंगोराभांठा थाना डीडी नगर रायपुर।

04. साहेब मण्डल पिता स्व. नारायण मण्डल उम्र 42 वर्ष निवासी लिटिल स्टार होम ऋषभ नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

05. योगिता राय उर्फ गीता राय पति रोहित कुमार राय उम्र 32 वर्ष निवासी करण नगर चंगोराभांठा थाना डीडी नगर रायपुर।

06. बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मण्डल पति साहेब मण्डल उम्र 34 वर्ष निवासी लिटिल स्टार होम ऋषभ नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts