Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • ‘हमर लक्ष्य’ अभियान ने लाया रंगः जेईई एडवांस के लिए कांकेर के 25 विद्यार्थियों ने किया क्वालीफाई
छत्तीसगढ़

‘हमर लक्ष्य’ अभियान ने लाया रंगः जेईई एडवांस के लिए कांकेर के 25 विद्यार्थियों ने किया क्वालीफाई

विशेषज्ञों के मार्गदर्शन एवं नियमित टेस्ट सिरीज से मिली सफलता

रायपुर, 24 अप्रैल 2026. उत्तर बस्तर कांकेर जिले ने जेईई मेन द्वितीय चरण परीक्षा के परिणामों में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। इस वर्ष कुल 25 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई कर जिले का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त लगभग 24 छात्र एनआईटी, आईआईआईटी एवं अन्य प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए पात्र हुए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जेईई एडवांस के लिए कांकेर के 25 विद्यार्थियों ने क्वालीफाई किया है। विद्यालयवार आंकड़ों के अनुसार प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीरागांव के 5-5 विद्यार्थी तथा पीएमश्री विद्यालयों के 3 छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने इस उपलब्धि को जिले की सुदृढ़ होती शिक्षा व्यवस्था का परिणाम बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और शिक्षा विभाग के ‘हमर लक्ष्य’ अभियान के तहत दी गई निःशुल्क कोचिंग, विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन एवं नियमित टेस्ट सिरीज ने इस सफलता में निर्णायक भूमिका निभाई है। इस सफलता में जिला प्रशासन की हमर लक्ष्य योजना का विशेष योगदान रहा, जिसके तहत उन्हें निरूशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन मिला। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला पंचायत ने भी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम एवं आत्मविश्वास की सराहना की है। मेरिट सूची में प्रयास विद्यालय कांकेर के कांकेर के सौरभ कुमार मंडावी (82.34 प्रतिशत) ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हायर सेकण्डरी स्कूल आंवरी के लोचन पटेल ने (81.06 प्रतिशत) द्वितीय एवं मल्लिका मरकाम (78.19 प्रतिशत) के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा प्रयास विद्यालय की वेदिका (77.77) एवं तनूजा नेताम (77.66), उमावि भीरागांव की चंचल (76.84), पीएमश्री दुर्गूकोंदल के भूपेश कुमार (76.45), उमावि भीरागांव के हर्षल कुमार (75.98), भूपेन्द्र माहवे (73.03), पीएमश्री दुर्गूकोंदल के करण (72.62), हायर सेकण्डरी स्कूल लोहत्तर के भावेश कुमार (71.99), हायर सेकण्डरी स्कूल अमोड़ा की पायल वट्टी (69.71), पीएमश्री अंतागढ़ की बीना उसेण्डी (64.41 प्रतिशत)। इसी प्रकार हायर सेकण्डरी स्कूल भीरागांव की सुषमा कोमरा (62.89), हायर सेकण्डरी स्कूल बोंदानार के अरूण कुमार (62.69), हायर सेकण्डरी स्कूल हाटकोंदल के धर्मेन्द्र कुमार (61.71), हायर सेकण्डरी स्कूल आमाकड़ा के गितेश कुमार (60.24), हायर सेकण्डरी स्कूल बोंदानार की सिमरन मरकाम (58.62), बालक हायर सेकण्डरी स्कूल अंतागढ़ की पार्वती वट्टी (56.96), हायर सेकण्डरी स्कूल बोंदानार कोण्डे के रोशन (56.75), हायर सेकण्डरी स्कूल भीरागांव की प्रतिभा नायक (55.71), हायर सेकण्डरी कन्या स्कूल अभनपुर की प्रेरणा वट्टी (55.52), हायर सेकण्डरी स्कूल लोहत्तर की साक्षी (54.94) तथा हायर सेकण्डरी स्कूल कोण्डे की विद्यार्थी राखी ने (52.94 प्रतिशत) अंक हासिल कर जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है।

परसेंटाइल सहित कुल 25 छात्रों ने जेईई एडवांस के लिए अर्हता प्राप्त की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि एक भी क्वालीफाई छात्र काउंसिलिंग से वंचित न रहे, इसके लिए सभी प्राचार्यों को मॉडल शिक्षकों के माध्यम से सी-सैट काउंसिलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन द्वारा काउंसिलिंग प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। यह उपलब्धि जिले में विकसित हो रहे सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का प्रमाण है, जिससे कांकेर शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts