Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • नवरात्र में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैयारी: ‘दुर्गा वाहिनी’ टीमें करेंगी विशेष पेट्रोलिंग
रायगढ़ आसपास

नवरात्र में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैयारी: ‘दुर्गा वाहिनी’ टीमें करेंगी विशेष पेट्रोलिंग

रायगढ़, 26 सितंबर। नवरात्र पर्व के दौरान महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर ‘दुर्गा वाहिनी’ नामक विशेष महिला रक्षा टीमें गठित की गई हैं, जो शहर भर के दुर्गा पंडालों और गरबा-डांडिया स्थलों पर निरंतर पेट्रोलिंग करेंगी।

मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा और डीएसपी सुशांत बनर्जी ने इन टीमों को ड्यूटी के दिशा-निर्देश देकर शहर में रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना तथा उनमें सुरक्षा की भावना पैदा करना है।

‘दुर्गा वाहिनी’ की दो यूनिट्स पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर तैनात रहेंगी। टीमों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन टीमों में महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, वीणा साहू, कुसुम केवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्र सहित सभी थानों की महिला आरक्षकों को शामिल किया गया है।

पुलिस की इस विशेष पहल से नवरात्र उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी, जिससे श्रद्धालु और उत्सव में शामिल होने वाले नागरिक निश्चिंत होकर पर्व का आनंद ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts