Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी ट्रिपल मर्डरः बदमाशों ने तीन युवकों की चाकू घोंपकर कर दी हत्या
छत्तीसगढ़

धमतरी ट्रिपल मर्डरः बदमाशों ने तीन युवकों की चाकू घोंपकर कर दी हत्या

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में हुये ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को पकड़ा है। तीनों मृतक रायपुर के रहने वाले थे और रात में धमतरी निवासी दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए अर्जुनी क्षेत्र के भोयना स्थित अन्नपूर्णा ढाबा पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने विवाद किया और तीन युवकों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

दरअसल, ये पूरी घटना सोमवार की रात 11ः20 की है। घटना से पहले रायपुर के युवक आलोक सिंह, नितीन टांडी, सुरेश हियाल व एक अन्य युवक कार में सवार होकर रूद्री के ग्राम सोरम निवासी दोस्त राहुल कुमार साहू के घर पहुुंचे थे। यहां से सभी कार में सवार होकर खाना खाने के लिए भोयना स्थित ढाबा अन्नपूर्णा पहुंचे। ढाबा में पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद युवकों का ढाबा के कर्मचारियों के साथ पैसे को लेकर विवाद हो रहा था।

आरोपी युवक खाना खाने के बाद पैसे दिये बिना ही ढाबा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने रायपुर के युवकों से सिगरेट की मांग की। नहीं देने पर गाली-गलौज करने लगे। रायपुर के युवकों ने गाली-गलौज करने से टोका तो आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। विवाद बढ़ता देख राहुल साहू व एक अन्य युवक ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं, आरोपियों ने आलोक ठाकुर, नितीन टांडी, सुरेश हियाल को घेर लिया।

बदमाशों ने चाकू से तीनों पर दौड़ा-दौड़ाकर वार किया। हमले में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित राहुल साहू की शिकायत पर धमतरी पुलिस ने मुख्य आरोपी गोपी दीवान, तीन नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मृतकों की पहचान सुरेश हियाल, नितिन तांडी निवासी संतोषी नगर, आलोक ठाकुर निवासी सेजबहार के रूप में कई गई। आलोक ठेकेदारी का काम करता था और सुरेश व नितिन ड्राइवर थे।

हंसते हुये फोटो खिंचाते दिखे आरोपी

पुलिस ने सनसनीखेज ट्रिपल हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ा तो हत्यारें हंसते हुये और हाथ से विक्ट्री साइन दिखाते नजर आये।

नीचे देखें आरोपियों के नाम

(01) गोपी दीवान पिता प्यारी दीवान, उम्र 20 वर्ष, ग्राम मथुराडीह, थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.) (मुख्य आरोपी)

(02) कुलेश्वर नेताम पिता चुरामन लाल नेताम, उम्र 25 वर्ष, ग्राम कोर्रा, थाना भखारा,जिला धमतरी (छ.ग.)

(03) रणवीर कुमार साहू पिता गोपाल साहू, उम्र 20 वर्ष, ग्राम ईर्रा, थाना भखारा,जिला धमतरी (छ.ग.)

(04) कमलेश ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, आमापारा, धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)

(05) गौतम दीवान पिता लक्ष्मण दीवान, उम्र 22 वर्ष, ग्राम मथुराडीह, थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.)

इसके अतिरिक्त तीन विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल थे।

पुलिस की कार्रवाई

थाना अर्जुनी में गंभीर धारा 103(1), 190, 191(1)(3) बीएनएस.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।

एसपी धमतरी के निर्देशन पर पुलिस टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाकर मुख्य आरोपी सहित सभी को रात में ही गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।

विधि से संघर्षरत बालकों की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड को प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts