Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • शिव शक्ति स्टील व श्री साईं गणेश ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दाखिल
रायगढ़ आसपास

शिव शक्ति स्टील व श्री साईं गणेश ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दाखिल

प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की जांच तेज

नियमों की अनदेखी पर सख्त रुख, कई कंपनियों को दिए गए सुधार के निर्देश

रायगढ़, 30 जून 2926/ जिले में औद्योगिक सुरक्षा, श्रमिक हितों और पर्यावरणीय मानकों के पालन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए औद्योगिक इकाइयों की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और नियमों के अनुपालन का जायजा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार रायगढ़, उप संचालक औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, सहायक संचालक उद्योग विभाग तथा पर्यावरण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने (इमुल टेक) और (रिजेनेसिस इंडस्ट्रीज़) समेत अन्य औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कारखानों में सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, श्रमिकों के लिए सुरक्षा मानकों, कार्य प्रणाली तथा पर्यावरणीय प्रावधानों का बारीकी से परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई आवश्यक सुधारात्मक सुझाव दिए और संबंधित प्रबंधन को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश जारी किए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों की सुरक्षा और पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

दो कंपनियों के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद

जिला प्रशासन ने बताया कि पूर्व में भी कई औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इसी क्रम में शिव शक्ति स्टील प्राइवेट लिमिटेड और श्री साईं गणेश ट्रेडिंग कंपनी द्वारा प्रस्तुत पालन प्रतिवेदन संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद संबंधित प्रबंधन के खिलाफ माननीय श्रम न्यायालय, रायगढ़ में परिवाद दाखिल किया गया है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों का कहना है कि संयुक्त जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सुरक्षा, श्रमिक कल्याण तथा पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts