Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • मुख्यमंत्री ने किया जिले के 10 नवीन सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ, किसानों को मिली बड़ी राहत
रायगढ़ आसपास

मुख्यमंत्री ने किया जिले के 10 नवीन सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ, किसानों को मिली बड़ी राहत

खाद-बीज, ऋण और धान खरीदी अब होगी और अधिक सुगम
रायगढ़, 15 अप्रैल 2026/
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर से प्रदेश की नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिसमें रायगढ़ जिले की 10 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां चितवाही, तिउर, पोड़ीछाल, लिप्ति, हाटी, दुर्गापुर, ससकोबा, घटगांव, खुरूषलेंगा और मुनुन्द भी शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार खेती-किसानी में आधुनिक तकनीक और सहकारिता के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा दे रही है, ताकि गांव और किसान समृद्ध बन सकें। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।

उप आयुक्त सहकारिता रायगढ़ ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर सभी नवीन सहकारी समितियोें में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इन समितियों के गठन से ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता सेवाओं का विस्तार होगा और किसानों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। नवगठित समितियों के माध्यम से किसानों को अब खाद-बीज और ऋण के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। साथ ही धान खरीदी केंद्रों की निकटता से परिवहन खर्च में कमी आएगी और उपार्जन प्रक्रिया अधिक सरल एवं त्वरित होगी। समितियों के विकेंद्रीकरण से ऋण वितरण प्रणाली में भी पारदर्शिता और तेजी आएगी। वहीं किसानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शासन के इस निर्णय को खेती-किसानी के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि इससे कृषि कार्यों में सुविधा बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। जिले की सभी नवीन समितियों में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts