Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP स्तर के 33 अधिकारी किये गए इधर से उधर, आदेश जारी…
छत्तीसगढ़

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP स्तर के 33 अधिकारी किये गए इधर से उधर, आदेश जारी…

रायपुर। राज्य शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।
इस फेरबदल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और विभिन्न रेंज में पदस्थ किया गया है।

जानिए किसे मिली कहां नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के मुताबिक, रिया मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला बिलासपुर बनाया गया है। बंतलूराम भगत को उप सेनानी, 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर, रामगोपाल करियारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा), जिला कोरबा और नितीश कुमार ठाकुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बेमेतरा में पदस्थ किया गया है।

अभिषेक माहेश्वरी को उप सेनानी, 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल करकाभाट बालोद बनाया गया है। गीता वाधवानी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव की जिम्मेदारी दी गई है। देवेन्द्र कुमार सिंह को उप पुलिस अधीक्षक (परिवहन), जिला सरगुजा, लितेश सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय और विकास पाटले को उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), जिला बालोद बनाया गया है।

इसी तरह मणीशंकर चंद्रा को सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाइन) रायपुर नगरीय, श्याम मधुकर को उप पुलिस अधीक्षक (लाइन), जिला बेमेतरा और सौरभ उईके को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रूपेश कुमार को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला धमतरी, उत्तम प्रताप सिंह को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सीतापुर, जिला सरगुजा और आशीष कुमार नेताम को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), जिला सुकमा बनाया गया है।

मनीष रात्रे को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, नीलेश द्विवेदी को उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर और नेलसन कुजूर को उप पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है। कौशल किशोर वासनिक को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक), जिला कोरिया, गोपाल कुमार वैश्य को उप पुलिस अधीक्षक, जिला कोरिया और श्रीकांत शुक्ला को उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला बालोद बनाया गया है।

वहीं विशाल गर्ग को नगर पुलिस अधीक्षक, जिला सूरजपुर, स्निग्धा सलामे को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), कोंडागांव और सुशांतो बनर्जी को उप पुलिस अधीक्षक, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगम राम को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बोड़ला, जिला कबीरधाम और अमृता पैकरा को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर बनाया गया है।

इसी तरह रमेश चन्द्रा को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला बिलासपुर, रामावतार धुरव को उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), जिला राजनांदगांव और विनोद कुमार मण्डावी को नगर पुलिस अधीक्षक, दल्लीराजहरा, जिला बालोद की जिम्मेदारी दी गई है। माया शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण, रायपुर, सत्यकला रामटेके को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक क्राइम), जिला धमतरी और विवेक शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक, जिला बेमेतरा में पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts