Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
खेल जगत

कोहली-रोहित के बाद श्रेयस अय्यर पर जिम्मेदारी, इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीतने की बड़ी चुनौती

नई दिल्ली: भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में कप्तानी संभालने जा रहे श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, उन्होंने अय्यर की नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी असली परीक्षा कप्तानी नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में होगी।

कोहली-रोहित के बाद इतिहास रचने का मौका
पुजारा ने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि इंग्लैंड की सरजमीं पर टी20 सीरीज जीतना आसान नहीं होगा। अगर श्रेयस अय्यर इस सीरीज में टीम इंडिया को जीत दिलाते हैं तो वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘श्रेयस अय्यर के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बनना आसान नहीं होगा। इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है। वह पहली बार भारत की टी20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं और लगभग दो साल बाद इस फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं, इसलिए चुनौती बड़ी है।’

‘कप्तानी पर नहीं, बल्लेबाजी पर होगी असली परीक्षा’
हालांकि पुजारा को कप्तान के तौर पर अय्यर पर कोई संदेह नहीं है। उन्होंने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के साथ उनके प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि इसी वजह से उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

पुजारा ने कहा, ‘कप्तान के रूप में मुझे श्रेयस अय्यर पर कोई शक नहीं है। उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ शानदार काम किया है। वह आक्रामक सोच वाले कप्तान हैं, सामने से नेतृत्व करते हैं और खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी देते हैं। कप्तानी में वह सफल रहेंगे।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘लेकिन उनकी असली परीक्षा बल्लेबाजी होगी। उन्हें मिडिल ऑर्डर में खुद को साबित करना होगा और इंग्लैंड की परिस्थितियों में रन बनाकर दिखाने होंगे।’

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर भी दिया बड़ा बयान
पुजारा ने 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी अपनी राय रखी। उनका मानना है कि भारतीय टीम के मजबूत टॉप ऑर्डर को देखते हुए फिलहाल उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन मौजूदा टीम संयोजन को देखते हुए उनके तत्काल अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की संभावना कम नजर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts