Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगात, ग्रामीणों ने विधायक सुश्री लता उसेण्डी का जताया आभार
छत्तीसगढ़

आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगात, ग्रामीणों ने विधायक सुश्री लता उसेण्डी का जताया आभार

रायपुर, 28 जुलाई 2026. आदिवासी बहुल कोण्डागांव जिले के विकासखंड माकड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत भिरागांव के ग्रामीणों का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। आजादी के 79 वर्षों बाद ग्राम पंचायत भिरागांव से सड़क पारा बरकई तक 5 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। लगभग 703.07 लाख रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क कग्रामीणों की बहुप्रतिक्षित मांग थी। 

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनेगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से जर्जर सड़क के कारण विशेषकर बरसात के मौसम में आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता था। विद्यार्थियों, किसानों एवं मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों का आवागमन आसान होगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक समय पर पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने विधायक सुश्री लता उसेण्डी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप गांव को यह बहुप्रतीक्षित सौगात मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण से भिरागांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा और क्षेत्र की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, श्री बालकुंवर प्रधान, श्री अनिल अग्रवाल, श्री दीपेश अरोरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts