Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • जेपीएल के डोंगा महुआ कोल माइंस में हादसा, एक श्रमिक की मौत, दो गंभीर
छत्तीसगढ़

जेपीएल के डोंगा महुआ कोल माइंस में हादसा, एक श्रमिक की मौत, दो गंभीर

ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी।

न्यूज डेस्क।  रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के डोंगा महुआ कोल माइंस में ब्लास्टिंग के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए फॉर्टिस जिंदल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कोल माइंस जेपीएल को आवंटित है। बताया जा रहा है कि तमनार के डोंगा महुवा में 4/3 और 4/4 माइंस जिंदल पावर लिमिटेड को आवंटित है। माइंस में रोज की तरह कोल उत्खनन का काम चल रहा था। इसी दौरान ब्लास्टिंग में तीन मजदूर चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने जब मजदूरों को घायल देखा तब प्रबंधन को इसकी सूचना दी इसके बाद आनन फानन में मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाया गया। यहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूरों को इलाज के लिए फोर्टिज जिंदल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद तमनार पुलिस मौके पर पहुंची हुई है मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts