Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी हैवानियत दिखाई, अफगानिस्तान पर कर दी एयर स्ट्राइक
देश-विदेश

पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी हैवानियत दिखाई, अफगानिस्तान पर कर दी एयर स्ट्राइक

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे का सीजफायर खत्म होते ही पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी हैवानियत दिखाई है। शुक्रवार देर रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक कर दी है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने बताया है कि पाकिस्तान ने डूरंड लाइन से सटे पक्तिका प्रांत के कई जिलों में हवाई हमले किए हैं।

टोलोन्यूज की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पाकिस्तानी की तरफ ही शुक्रवार रात एक बार फिर, पक्तिका प्रांत के अर्घोन और बरमल जिलों में हवाई हमले किए गए हैं। जानकारी के सूत्रों के मुताबिक ये हमले आवासीय घरों को निशाना बनाकर किए गए।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अस्थायी युद्धविराम को हाल ही में दोहा वार्ता के अंत तक बढ़ा दिया गया था। अब पाकिस्तान के इस कदम से तालिबान भड़क उठा है और जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। एक वरिष्ठ तालिबान अधिकारी ने एएफपी को बताया कि पाकिस्तान ने अफगान के सीमावर्ती इलाकों में हमला कर संघर्ष विराम तोड़ा है। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “पाकिस्तान ने संघर्ष विराम तोड़ा है और पक्तिका प्रांत में तीन जगहों पर बमबारी की है। अफगानिस्तान जवाबी कार्रवाई करेगा।”

48 घंटे का संघर्षविराम खत्म
इससे पहले दोनों देशों के बीच 48 घंटे के संघर्षविराम को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी थी। खबरों के मुताबिक यह अस्थायी युद्धविराम तब तक जारी रखने की सहमति बनी थी जब तक दोहा में बातचीत का कोई ठोसा नतीजा नहीं निकल जाता। पाकिस्तानी डेलीगेशन पहले ही दोहा में बातचीत के लिए पहुंच चुका है। वहीं, अफगान डेलीगेशन के शनिवार को कतर की राजधानी पहुंचने का अनुमान है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तालिबान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर खूनी संघर्ष जारी है। सप्ताह भर में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts