Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • ससुरालियों के अत्याचार से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान
क्राइम

ससुरालियों के अत्याचार से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान

रायगढ़, 30 सितंबर। चक्रधरनगर पुलिस ने एक नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पति, सास, ससुर और चाचा ससुर को दुष्प्रेरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि लगातार प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली।

मामला 23 सितंबर को सामने आया, जब चक्रधरनगर पुलिस को मृतिका अमीषा सिंह की मृत्यु की सूचना मिली। जांच में पता चला कि अमीषा ने नवंबर 2022 में गजानंद सिंह राजपूत से प्रेम विवाह किया था। शादी के शुरुआती छह महीने सामान्य रहने के बाद ससुराल पक्ष ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, क्योंकि वे प्रेम विवाह को स्वीकार नहीं कर रहे थे।

पति गजानंद शराब पीकर मारपीट करता था और सास-ससुर समेत परिवार के लोग लगातार ताने मारते थे। 30 अगस्त को अमीषा ने इसी यातना से तंग आकर घर में फांसी लगा ली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी पति गजानंद सिंह राजपूत, सास जानकी बाई, ससुर संतोष कुमार राजपूत और चाचा ससुर शंकर राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts