Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर:शव और हथियार बरामद
छत्तीसगढ़

8 लाख का इनामी नक्सली ढेर:शव और हथियार बरामद

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने एनकाउंटर में 8 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। परतापुर थाना क्षेत्र के आलनार के जंगलों में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। सर्चिंग में शव और हथियार बरामद किया गया है। एसपी आईके एलिसेला ने बताया कि मंगलवार को आलनार के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। मुठभेड़ में जवानों ने कम्पनी नंबर 5 के सदस्य मासा को मार गिराया। मौके से एक 303 राइफल और वॉकी-टॉकी सेट मिला है। कांकेर का यह इलाका बड़ी कोटरी नदी के साथ ही कई नालों से घिरा हुआ है। जुलाई और अगस्त माह में नदी-नाले उफान पर रहने की वजह से पुलिस का ऑपरेशन धीमा हो गया था। नदी में जल स्तर कम होते ही पुलिस ने ऑपरेशन की गति तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts