Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तेज़ हुई सियासी हलचल, OBC या ब्राह्मण नेता, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए
देश-विदेश

प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तेज़ हुई सियासी हलचल, OBC या ब्राह्मण नेता, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच अब केंद्रीय नेतृत्व की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, भाजपा अब नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने की दिशा में बढ़ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का अगला प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से हो सकता है। हालांकि, ब्राह्मण और दलित चेहरों की भी दावेदारी को लेकर संगठन के अंदर मंथन जारी है। यह पहला मौका हो सकता है जब भाजपा किसी दलित नेता को प्रदेश की कमान सौंपे, हालांकि पार्टी के इतिहास में अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष की रेस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, धर्मपाल सिंह, बीएल वर्मा और साध्वी निरंजन ज्योति सहित कई दिग्गज नेता शामिल हैं। माना जा रहा है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चयन में व्यापक सामाजिक संतुलन और आगामी चुनावी समीकरणों को ध्यान में रख रहा है।

सूत्र बताते हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार, दौड़ में शामिल नेताओं को अभी संगठनात्मक कामकाज पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा के अंदरूनी सूत्र मानते हैं कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी 2027 का चुनाव लड़ेगी, इसलिए नाम के चयन में विशेष सावधानी बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts