Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

अनुपमा की टीम जीतेगी पहला राउंड, प्रार्थना की तबीयत बिगड़ने से आएगा नया ट्विस्ट

टीवी सीरियल अनुपमा का रविवार का एपिसोड शुरू होगा उस सीन के साथ जिसमें इधर ‘डांस रानीज’ के परफॉर्म करने की बारी आ जाएगी और उधर अनुपमा-जसप्रीत की स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही होगी। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब किसी तकनीकी दिक्कत के चलते ‘डांस रानीज’ का नाम अनाउंस हो जाने के बावजूद उनका नंबर आने में थोड़ी देरी होगी। उधर स्कूटी स्टार्ट हो जाएगी और अनुपमा-जसप्रीत स्कूटी भगाने लगेंगे, ताकि समय पर पहुंच सकें। दोनों वक्त पर पहुंच भी जाएंगी।

अनुपमा की पहचान जान दंग रह जाएंगी टीम
स्टेज पर जाकर अनुपमा अपना और अपनी टीम का परिचय देगी तो सभी औरतें दंग रह जाएंगी। उनमें से एक जज काफी देर से सरिता को पहचानने की कोशिश कर रही होगी और सरिता भी कह रही होगी कि शायद उसने इस जज को कहीं देखा है। पता चलेगा कि सरिता की एक दोस्त उस जज के घर में काम करती होगी। जज कहेगी कि हमारा को स्टैंडर्ड है या नहीं, अब हम काम वालियों को जज करेंगे। इस पर अनुपमा इस जज को लंबा भाषण देगी और कहेगी कि क्या ये लोग इंसान नहीं होते हैं। इन लोगों की वजह से आपके घर चलते हैं और ये औरतें मुंबई की लाइफलाइन हैं।

अनुपमा जजों को सुना देगी 5 पन्ने का भाषण
आप इनके हाथ का बना खाना खा सकती हैं, इनके धुले कपड़े पहन सकती हैं, इनके साफ किए बर्तन इस्तेमाल कर सकती हैं तो फिर इनका डांस देखने में क्या दिक्कत है। फिर डांस के मंच पर तो डांस की इज्जत होनी चाहिए, ना कि इंसान की हैसियत की। सभी जजों की बोलती बंद हो जाएगी। अनुपमा की टीम डांस करेगी और जीत भी जाएगी। उधर राही की टीम भी क्वालिफाई कर जाएगी। जब वो फोन करके घर पर बताएंगी तो सबकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर के सभी मर्द सेलिब्रेट करेंगे, लेकिन माही, ख्याति और वसुंधरा के मुंह पर खिसियाहट और गुस्सा होगा।

प्रार्थना की बिगड़ेगी तबीयत, लीला करेगी मदद
इधर कृष्ण कुंज में अलग ही तमाशा चल रहा होगा। लीला कारीगरों को बुलाकर किचन की सभी दराजों और अलमारियों में ताले लगवाने को कहेगी। वह झूले में भी एक ऐसा अलार्म लगाने को कहेगी जिससे झूले को छूते ही वो बजने लगे। वजह पूछने पर लीला बात छिपा जाएगी। वह बैठी तोषू के बारे में सोच ही रही होगी कि प्रार्थना के पेट में जोर का दर्द उठेगा। वह झटपटा उठेगी, लीला उसकी मदद करने की कोशिश करेगी और हॉस्पिटल लेकर जाएगी। वह अंश को फोन करके उसकी तबीयत के बारे में बता देगी और फौरन अस्पताल आने को कहेगी। आगे क्या होगा? जानने के लिए जुडे़ रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts