Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • राजनीति
  • सीएम ने बनाई चाय, बोले जीवर्धन की चाय बड़ी मीठी है
राजनीति

सीएम ने बनाई चाय, बोले जीवर्धन की चाय बड़ी मीठी है

रायगढ़ पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, किया रोड शो।

खुद बनाई चाय, कहा चाय वाले को जिताएं

न्यूज डेस्क । प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णु देव साय बुधवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के पक्ष में रोड शो किया। शहर के सत्ती गुड़ी चौक से लेकर शहीद चौक तक रोड शो के दौरान भाजपा ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम विष्णु देव साय ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान सहित नगर निगम के सभी 48 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इसके तुरंत बाद सीएम जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पर पहुंचे और खुद चाय बनाकर लोगों को पिलाई। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि आज से उन्होंने प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया है। कोरबा से चुनाव प्रचार की शुरुआत हुई है और आज रायगढ़ में दूसरा कार्यक्रम है। रायगढ़ मेरा पुराना क्षेत्र है रायगढ़ की जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर 20 साल तक सांसद बनाया। मैं जब भी यहां आता हूं भावुक हो जाता हूं, क्योंकि 20 वर्षों तक यहां की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है। आज भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मैने रोड शो किया है। निश्चित रूप से नगर निगम का चुनाव हम बहुमत से जीतेंगे क्योंकि कांग्रेस जनता का विश्वास हो चुकी है कांग्रेस सिर्फ छल कपट करना जानती है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 36 वादे लेकर सत्ता में आई थी लेकिन 5 साल में सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़ की जनता को छलने का काम कांग्रेस ने किया है। इसीलिए 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी मात खानी पड़ी, लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बहुमत मिला। नगरीय निकाय चुनाव में भी यही हाल होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts