Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

मंगलवार को 99 रुपये की हुई रामायण की टिकट, सोमवार को सबसे कम कमाई के बाद मेकर्स ने किया ऐलान

नितेश तिवारी की रामायण की चमक अब फीकी पड़ने लगी है। फिल्म के रिलीज के 19 दिन बाद ऑडियंस की संख्या में कमी आने वाली है जिसका असर फिल्म की टिकटों की कीमत में साफ नजर आने लगा है। 5 नवंबर को रिलीज के बाद से ही फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में हर दिन करीब 48 से 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। ये आंकड़ा दूसरे हफ्ते में 20 करोड़ से ज्यादा रहा। लेकिन अब तीसरे हफ्ते में कलेक्शन 12 करोड़ तक पहुंच गया है। ऐसे में मेकर्स ने आज गुरु पर्व के पर्व पर ऑडियंस के लिए खास ऐलान कर दिया है।

रामायण की 99 रुपये की टिकट
सोमवार यानी 23 नवंबर को फिल्म में सिर्फ 12 करोड़ का कलेक्शन किया है। मेकर्स ने आज मंगलवार यानी गुरु पर्व के मौके पर टिकट सस्ती कर दी है। एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी गई है कि आज मंगलवार के दिन फिल्म रामायण को सिर्फ 99 रुपये की टिकट खरीद कर देखा जा सकता है। पोस्ट में लिखा है- ‘आज मंगलवार को रामयाण को बड़े पर्दे पर देखें सिर्फ 99 रुपये में। आप सबको गुरु पर्व की शुभकामनाएं’।

आज मंगलवार की कमाई पर रहेगी नजर
इस ऐलान के बाद ज्यादा सिनेमाघरों में फिल्म की टिकट 2D के लिए 99 रुपये कर दी है। पहले यही टिकट 300 से 400 रुपये में मिल रही थी। मेकर्स ने ऑडियंस को सरप्राइज देते हुए ये कदम उठाया है। लेकिन इसे एक मार्केटिंग और बिजनेस की नजर से भी देखा जा रहा है। तीसरे हफ्ते में रामायण की कमाई में गिरावट देखी गई है। बीते सोमवार को फिल्म सिर्फ 12 करोड़ का कलेक्शन का पाई। ऐसे में मंगलवार को ये कमाई और ज्यादा गिर सकती थी। लेकिन ऐसे में मेकर्स ने ऑडियंस को खुश करते हुए टिकट सस्ती कर दी जिससे कमाई में गिरावट का स्तर ज्यादा कम नहीं हो।

बॉक्स ऑफिस पर होने वाली है जबरदस्त टक्कर
इन 19 दिनों में रणबीर कपूर की रामयाण की नेट कमाई 955 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। जल्द फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 1,704.65 करोड़ पार पहुंच गया है। रामायण को टक्कर देने के लिए इस हफ्ते सूरज बडजात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर G9 भी दस्तक दे रही है। उसके अलगे हफ्ते श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा और सलमान खान अपनी फिल्म मातृभूमि से दस्तक देने वाले हैं। यानी आने वाले हफ्तों में जबरदस्त बॉक्स ऑफिस क्लैश दिखने वाला है।

रामायण 2 में देरी क्यों?
रामायण की बात करें तो फिल्म की कमाई की रफ्तार कम हो गई है। अब ऑडियंस को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार हो रहा है। फिल्म के DOP के मुताबिक दूसरे पार्ट की 60% शूटिंग पूरी हो चुकी है। लेकिन मेकर्स इस आखिरी कड़ी को पहले से ज्यादा ग्रैंड स्तर पर बनाना चाहते हैं। इसलिए फिल्म की रिलीज दिवाली 2027 की जगह आगे के लिए बढ़ गई है। फिल्म का दूसरा पार्ट पहले से ज्यादा ग्रैंड बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts