Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त मामला: बच्ची खरीदने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, अब तक 7 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे
छत्तीसगढ़

नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त मामला: बच्ची खरीदने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, अब तक 7 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी जितेन्द्र खेतान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी कृतिका साहू ने एक नवजात बच्ची को जितेन्द्र खेतान को बेचा था। पुलिस ने बच्ची को भी दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया है। फिलहाल, बच्ची की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करते हुए उसे मातृछाया में रखा गया है। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, आजाद चौक थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 307/2026 की जांच के दौरान पहले गिरफ्तार आरोपी कृतिका साहू सहित अन्य महिला आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई। इस दौरान सामने आया कि कृतिका साहू ने एक नवजात बच्ची को जितेन्द्र खेतान को बेचा था। प्राप्त जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान जितेन्द्र खेतान से नवजात बच्ची के संबंध में वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर विधिवत दस्तयाब किया। बच्ची की सुरक्षा और देखभाल को ध्यान में रखते हुए उसे मातृछाया में रखा गया है।

अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का भी खुलासा
पुलिस की विस्तृत पूछताछ और विवेचना में यह महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी जितेन्द्र खेतान अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त में भी शामिल रहा है। इस अवैध गतिविधि को आरोपी गीतिका नाग और कृतिका साहू के माध्यम से अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस अब इन तथ्यों के आधार पर अन्य बच्चों की खरीद-फरोख्त, आरोपियों के आपसी संपर्क और पूरे नेटवर्क की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।

पहले 6 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
बता दें कि रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के इस मामले में पुलिस ने पहले तीन महिला आरोपियों कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका नाग को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच में डॉक्टर खिर सिंधु महानंद, प्रकाश कुमार कौरव और अश्वनी शर्मा की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार किया था।

जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार करते थे। इसके जरिए नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को अंजाम दिया जा रहा था।

नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
पहले गिरफ्तार तीन महिला आरोपी
कृतिका साहू (34 वर्ष), निवासी आमापारा रामकुंड, रायपुर।

अहिल्या नामदेव (40 वर्ष), निवासी सीतानगर गोगांव, रायपुर।

गीतिका नाग (36 वर्ष), निवासी स्टोर पारा पुरैना, भिलाई-3, जिला दुर्ग।

इसके बाद गिरफ्तार तीन आरोपी
डॉ. खिर सिंधु महानंद (45 वर्ष), निवासी मोतीलाल नगर कोटा, रायपुर।

प्रकाश कुमार कौरव (45 वर्ष), निवासी कपिस विहार, अमलीडीह, रायपुर।

अश्वनी शर्मा (38 वर्ष), निवासी रामकुंड विहार, रायपुर।

अब गिरफ्तार हुआ सातवां आरोपी
जितेन्द्र खेतान (36 वर्ष), पिता सज्जन खेतान, निवासी आशियाना अपार्टमेंट, कबीर नगर थाना, रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts