Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई: दुबई भागने की फिराक में था वकील, मुंबई एयरपोर्ट से ED ने दबोचा, सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ लेने का आरोप
छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई: दुबई भागने की फिराक में था वकील, मुंबई एयरपोर्ट से ED ने दबोचा, सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ लेने का आरोप

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दुबई जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। ED ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ED की विशेष अदालत में पेश किया गया। ईडी ने कोर्ट से आरोपी की 7 दिन की रिमांड मांगी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही कोर्ट ने 7 दिन यानी 28 नवंबर तक हिमांशु शेखर को ईडी रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में वकील हिमांशु शेखर का नाम महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान सामने आया। सौरभ चंद्राकर को ED ने 13 नवंबर को कस्टोडियल रिमांड पर लिया था। 19 नवंबर तक चली पूछताछ में उसने खुलासा किया कि अपना मामला रफा-दफा कराने के लिए उसने हिमांशु शेखर को 15 करोड़ रुपये दिए थे।

बताया जा रहा है कि पिछले तीन वर्षों के दौरान हिमांशु शेखर ने कई बार दुबई में सौरभ चंद्राकर से मुलाकात की थी। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर ED ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को देर शाम रायपुर स्थित ED की विशेष अदालत में पेश किया गया। अब 7 दिन की रिमांड अवधि में ईडी अधिकारी आरोपी से पूछताछ करेंगे। ऐसे में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts