Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल
छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल

व्रती माताओं-बहनों एवं क्षेत्रवासियों को दी छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव की कृपा से सभी परिवारों में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे: वित्त मंत्री श्री चौधरी

रायपुर, 15 नवम्बर 2026

व्रती माताओं-बहनों एवं क्षेत्रवासियों को दी छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

व्रती माताओं-बहनों एवं क्षेत्रवासियों को दी छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

व्रती माताओं-बहनों एवं क्षेत्रवासियों को दी छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

व्रती माताओं-बहनों एवं क्षेत्रवासियों को दी छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ में लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन आयोजित ‘संध्या अर्घ्य’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी व्रती माताओं, बहनों एवं क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। यह पर्व हमें अनुशासन, संयम, पवित्रता और समर्पण का संदेश देता है। अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की यह अनूठी परंपरा प्रकृति और मानव जीवन के अटूट संबंध को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर व्रती माताएं एवं बहनें अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान के कल्याण और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हैं। यह पर्व पारिवारिक स्नेह, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की भावना को और मजबूत करता है। रायगढ़ में छठ महापर्व के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर अभिव्यक्ति है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने छठ महापर्व के अवसर पर सभी व्रती माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कामना की कि छठी मैया का आशीर्वाद सभी के परिवारों पर सदैव बना रहे। भगवान सूर्यदेव की कृपा से प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का संचार हो तथा हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts