Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर 50 मीटर दूर पलटी, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर 50 मीटर दूर पलटी, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कटघोरा-बांकी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो N अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन करीब 50 मीटर दूर जाकर पलट गया। हादसे में कार सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के स्कॉर्पियो N में सवार होकर दो युवक कटघोरा-बांकी मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर के बाद वाहन कई मीटर दूर जाकर पलट गया। हादसे में रूपेश पटेल (18) की मौत हो गई, जबकि आर्यन गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायल आर्यन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं मृतक रूपेश के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts