Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • NIA अफसर बनकर 5 दिन तक बुजुर्ग महिला को रखा डिजिटल अरेस्ट, गिरफ्तारी का डर दिखाकर 7 लाख ठगे
छत्तीसगढ़

NIA अफसर बनकर 5 दिन तक बुजुर्ग महिला को रखा डिजिटल अरेस्ट, गिरफ्तारी का डर दिखाकर 7 लाख ठगे

<strong> रायपुर।</strong> खुद को NIA का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाना, वीडियो कॉल पर निगरानी रखना और RBI के नाम से फर्जी सर्टिफिकेट भेजकर भरोसा जीतना—साइबर ठगों ने बुजुर्ग महिला से 7 लाख रुपये ऐंठने के लिए पूरा जाल बिछाया। रायपुर में 62 वर्षीय महिला को पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर मानसिक दबाव में रखा गया। ठगों ने आधार नंबर से मनी लॉन्ड्रिंग होने की बात कहकर उन्हें कार्रवाई की धमकी दी और आखिरकार RTGS के जरिए रकम अपने बताए खाते में ट्रांसफर करा ली। ठगी का संदेह होने पर महिला ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, गंज थाना इलाके में स्टेशन रोड के नर्मदापारा निवासी रीता खन्ना (62) की मंशीनरी दुकान है. उनका एक बेटा अमेरिका और दूसरा बेटा देहरादून में रहते हैं. 7 अक्टूबर को उनके पास व्हाट्सएप पर कॉल आया. सामने से व्यक्ति ने खुद का परिचय महाराष्ट्र एनआई का अधिकारी विक्रम सिंह के तौर पर दिया. उसने कहा कि आपके आधार नंबर से फर्जी बैंक खाता खोलकर मनी लॉन्ड्रिंग की जा रही है. साथ ही गिरफ्तारी वारंट भेजकर कार्रवाई का डर दिखाया.

<strong>कार्रवाई से बचाने मांगे पैसे</strong>
शातिर ठग ने महिला से उनके परिवार, संपत्ति, बैंक खाते और एफडी की पूरी जानकारी ली. गिरफ्तारी से बचाने और एनओसी दिलाने के नाम पर रकम मांगी. बैंक में तीन दिन छुट्टी होने के कारण महिला तुरंत पैसे ट्रांसफर नहीं करा सकी. डर के चलते महिला ने 9 अक्टूबर को केनरा बैंक में अपनी एफडी तुड़वाने की प्रक्रिया शुरू कर दी. बैंक की छुट्टियों के दौरान भी ठग फोन कर उन्हें लगातार निर्देश देते रहे.

12 अक्टूबर को आरोपियों ने महिला से एचडीएफसी बैंक में पैसे ट्रांसफर करने को कहा. इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए उनसे आरटीजीएस फॉर्म भरवाया गया. फॉर्म में महाकाली मेटल नाम के खाते का नंबर दर्ज कराकर ठगों ने महिला से 7 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए. रकम भेजने के बाद महिला ने ट्रांजेक्शन की रसीद भी व्हाट्सएप के जरिए ठगों को भेज दी.

<strong>आरबीआई के नाम से भेजा फर्जी सर्टिफिकेट</strong>
ठगों ने महिला का भरोसा जीतने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नाम से एक फर्जी सर्टिफिकेट भी भेजा. हालांकि, जब महिला को एनओसी नहीं मिली तो उन्हें ठगी का संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने गंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित बैंक खाते की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts