Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • रुपए के लालच में मां ने ही 1.80 लाख में बेच दिया 9 माह का बच्चा, पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद
छत्तीसगढ़

रुपए के लालच में मां ने ही 1.80 लाख में बेच दिया 9 माह का बच्चा, पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद

कुनकुरी पुलिस ने मां समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बच्चे की खरीद-फरोख्त के मामले में जांच जारी

जशपुर। रुपए के लालच में मां द्वारा अपने ही मासूम बच्चे को 1 लाख 80 हजार रुपए में बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल तक जांच का दायरा बढ़ाते हुए करीब 9 से 10 माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में बच्चे की मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, बच्चे को कथित तौर पर बिचौलिए के माध्यम से पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति को बेचा गया था, जिसने बच्चे को अपनी बेटी को दे दिया था।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला

पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त 2026 को कुनकुरी के ब्लॉक कॉलोनी निवासी लक्ष्मी बाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पुत्र शंकर चौहान को पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और वह यशोदा यादव के साथ रहता था। यशोदा यादव ने 18 दिसंबर 2025 को एक बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि मार्च 2026 में बच्चे को बेच दिया गया।

शिकायत के आधार पर कुनकुरी थाने में अपराध क्रमांक 149/2026 के तहत किशोर न्याय अधिनियम की धारा 81 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(4) और 61(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

बिचौलिए के जरिए पश्चिम बंगाल पहुंचा बच्चा

विवेचना के दौरान पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी सुकरू आलम उर्फ बंगाली (43) को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बच्चे को पश्चिम बंगाल निवासी शेख अलविन (52) तक पहुंचाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम पश्चिम बंगाल भेजी गई।

वहां शेख अलविन से पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि उसने मार्च 2026 में यशोदा यादव से बच्चा 1 लाख 80 हजार रुपए में खरीदा था और उसे अपनी बेटी को दे दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में लिया।

मां समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में बच्चे की मां यशोदा यादव (29), सुकरू आलम उर्फ बंगाली (43), शेख अलविन (52), निर्मला तिर्की (45) और फूलकुंवारी (50) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विवेचना कर रही है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

बच्चे की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी में कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक अलीका पैंकरा, ढलेश्वर यादव तथा आरक्षक आलोक तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts