Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • खेल जगत
  • भारत समेत ये चार टीमें खेलेंगी 2027 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, शॉन पोलक ने की बड़ी भविष्यवाणी
खेल जगत

भारत समेत ये चार टीमें खेलेंगी 2027 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, शॉन पोलक ने की बड़ी भविष्यवाणी

साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। टूर्नामेंट शुरू होने में एक साल का समय बाकी है लेकिन जमकर चर्चा चल रही है। दुनियाभर के क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी 50 ओवर फॉर्मेट के वर्ल्ड कप को लेकर अपनी राय रख रहे और प्रबल दावेदार टीमों के बारे में बात कर रहे। इस कड़ी में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शॉन पोलक का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने आगामी वर्ल्ड कप की सेमीफाइनलिस्ट टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से बातचीत में इस बारे में बताया। उनकी नजर में भारत के अलावा कोई और एशियन टीम 2027 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी।

भारत समेत ये चार टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल
53 वर्षीय पोलक से जब आगामी वर्ल्ड कप के चार सेमीफाइनलिस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम होंगी।” हालांकि, पोलक ने चार टीमों के नाम बताने के बावजूद न्यूजीलैंड की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज नहीं किया। न्यूजीलैंड की टीम वनडे वर्ल्ड कप में तगड़ी चुनौती पेश करने के लिए जाने जाती है। न्यूजीलैंड ने 2015 और 2019 संस्करण के फाइनल में एंट्री की थी। कीवी टीम ने 2023 में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। न्यूजीलैंड को तब सेमीफाइनल में भारत के हाथों हार मिली थी जबकि साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया ने मात दी। पिछले संस्करण के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर खिताब जीता था। भारत ने अब तक दो वनडे वर्ल्ड कप जीते हैं। भारत ने पहली बार 1983 और दूसरी बार 2011 में ऐसा किया।

भारतीय टीम वर्ल्ड कप में कब खेलेगी पहला मैच?
अफ्रीकी महाद्वीप में होने वाले 2027 वनडे वनडे कप का आगाज 2 अक्टूबर को होगा। भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और क्वालीफाई करने वाली टीमों में से एक के साथ रखा गया है। पिछली बार का उपविजेता भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। भारतीय टीम 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत 14 अक्टूबर को सेंचुरियन में अफगानिस्तान से भिड़ेगा, जिसके बाद 24 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलेगा। भारत का मुकाबला 17 अक्टूबर को ब्लूमफोनटेन में एक क्वालिफ़ायर से होगा। दोनों सेमीफाइनल मैच क्रमशः 17 और 18 नवंबर को केपटाउन और सेंचुरियन में खेले जाएंगे जबकि फाइनल 21 नवंबर को वांडरर्स स्टेडियम में होगा। किसी भी टीम को फाइनल तक पहुंचने से पहले 11 मैच खेलने होंगे। फाइनल 12वां मैच होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts