Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • जिला कांग्रेस कमेटी में उत्साह से मनाया गया हरेली
छत्तीसगढ़

जिला कांग्रेस कमेटी में उत्साह से मनाया गया हरेली

रायगढ़। रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक और प्रमुख त्योहार हरेली का पर्व जिला कांग्रेस कमेटी में पूरे उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव, महामंत्री विकास ठेठवार, पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, दीपक पांडेय, पूर्व महापौर जानकी काटजू, विकास शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेड़ी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेड़ी पर चढ़कर और नारियल फेंककर पारंपरिक अंदाज में हरेली पर्व की खुशियां मनाईं। कांग्रेस का कहना था कि हरेली छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और ग्रामीण जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली सहित छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहारों को सार्वजनिक रूप से उत्साह के साथ मनाने की परंपरा को बढ़ावा दिया था। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी हरेली पर्व मनाया गया।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों से जोड़ने के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

 

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts